फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Our goal is not conflict, but resolution.

Barabanki News: हमारा लक्ष्य विवाद नहीं, समाधान

Sun, 15 Mar 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 15 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Our goal is not conflict, but resolution.
बाराबंकी। जिले में शनिवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। लोक अदालत में 1.76 लाख मामलों का निस्तारण हुआ। इसके तहत 34.79 करोड़ रुपये अर्थदंड जमा कराया गया।
विज्ञापन

जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने लोक अदालत को महायज्ञ बताया। कहा कि यह आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर लोगों को राहत देती है। हमारा लक्ष्य विवाद नहीं, समाधान होना चाहिए। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं से मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीकृष्ण चंद्र सिंह ने निस्तारित मामलों की जानकारी दी। सिविल कोर्ट बाराबंकी ने 34,670 मामलों का निपटारा कर 11,84,46,775 रुपये वसूल किए। मुकदमेबाजी पूर्व स्तर पर वैवाहिक, राजस्व, बैंक और अन्य विभागों के 1,41,993 मामलों का निस्तारण हुआ। इनसे 22,94,93,239 रुपये की वसूली की गई। पारिवारिक न्यायालयों में 197 मामले निपटाए गए। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 143 मामलों में 9,06,72,076 रुपये प्रतिकर प्रदान किए।
विज्ञापन


विभिन्न न्यायालयों का योगदान
सभी मजिस्ट्रेट न्यायालयों ने मिलकर 32,467 मामलों का निस्तारण किया। इनसे 37,30,570 रुपये अर्थदंड वसूला गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा सिंह ने सर्वाधिक 10,619 मामले निपटाए। उन्होंने 4,62,100 रुपये अर्थदंड वसूल किया। विभिन्न दीवानी न्यायालयों ने 147 दीवानी वादों का समाधान किया। इनमें 67 उत्तराधिकार मामलों में करीब 2.39 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व और बैंक मामलों का निपटारा
जिले के राजस्व न्यायालयों ने 75,206 मामलों का निपटारा किया। विभिन्न बैंकों ने 2,737 गैर-निष्पादित परिसंपत्ति खातों का निस्तारण किया। इनसे 19,60,17,662 रुपये की वसूली की गई। बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वाधिक 1,144 मामलों का समाधान किया। किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण लेने वाले किसानों के कई मामले भी निपटाए गए। रामनगर थाना क्षेत्र के ननकऊ का चार साल पुराना किसान क्रेडिट कार्ड ऋण दस हजार रुपये में निपटाया गया।


पुराने पारिवारिक विवादों का समाधान
लोक अदालत में कई पुराने पारिवारिक और वित्तीय मामलों का समाधान हुआ। चार दर्जन से अधिक दंपतियों को समझा-बुझाकर फिर से साथ रहने के लिए घर भेजा गया। इनमें एक साल से लेकर 21 साल तक पुराने पारिवारिक विवाद शामिल थे। लखनऊ के मड़ियांव निवासी महफूज और कोठी थाना क्षेत्र की रहने वाली उनकी पत्नी शबाना बानो दोनों के बीच पिछले 21 वर्षों से चल रहा विवाद लोक अदालत में सुलह के साथ समाप्त हो गया। रामनगर थाना क्षेत्र के राननीपुर गांव के ननकऊ का चार साल से केसीसी का लोन बाकी था। उन्होंने बताया कि उनको लोन दस हजार में शेटल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed