फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Order followed after 15 years, more than 20 heirs

Barabanki News: 15 साल बाद आदेश का पालन, 20 से अधिक वारिस

Sat, 17 Feb 2024 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 17 Feb 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Order followed after 15 years, more than 20 heirs
बाराबंकी। मशहूर हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की हवेली का विवाद 18 साल पुराना है। हैरत वाली बात यह है कि जो अब हो रहा है उसका आदेश वर्ष 2009 में ही जारी हो गया था। मगर पालन नहीं कराया जा सका था। हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने निस्तारण के लिए कहा तो एसीजेएम ने रिसीवर तैनात कर विवादित कोठी को सील करने का आदेश पारित किया और मामला सुर्खियों में आया। कोठी के 20 से अधिक वारिस हैं।
विज्ञापन



हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू छह भाई थे। कुंवर राजेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, नरेश सिंह व कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ केडी सिंह बाबू और सबसे छोटे सुरेश सिंह। कुंवर सुरेश सिंह के पुत्र राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2006 में सभी भाइयों में इस बात का समझौता हुआ था कि कोठी को बेचकर मिलने वाले रुपये आपस में बांट लिए जाएं, लेकिन एक भाई ने कोठी बेचने से मना कर दिया।
विज्ञापन


इसी के बाद मामला कोर्ट में पहुंचा और केड़ी सिंह बाबू के भतीजे कुंवर उमेश सिंह की पुत्री दिव्या शाही ने वसीयत के आधार पर पक्षकार 20 वारिसानों को विपक्षी बनाते हुए सिविल कोर्ट में बंटवारे का वाद दायर किया। 21 अप्रैल 2009 में सिविल कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर कोठी की बिक्री कर धनराशि हिस्से के अनुसार बांटने का आदेश दिया। इसके बाद कोर्ट के आदेश व बिक्री के अनुपालन के लिए वर्ष 2009 में पक्षकार कुंवर आनंद सिंह ने वाद दाखिल किया। 15 साल तक चले इस मामले में 31 जनवरी 2024 को छह माह के अंदर कोठी की बिक्री करने व रिसीवर तैनात करने का आदेश पारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोठी पर कई की निगाहें, बिक्री प्रकिया का इंतजार
केडी सिंह बाबू की कोठी छह माह के अंदर बिकेगी। इस जानकारी के बाद खरीदारों की निगाहें कोठी पर लग गईं हैं। जिले के ही नहीं, प्रदेश व देश के कई हिस्सों के लोगों को कोठी की चाह है। इंतजार बस बिक्री प्रकिया शुरू होने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article