फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Opposition leaders fighting for chair and power: Brajesh Pathak

कुर्सी और सत्ता के लिए लड़ रहे विपक्षी नेता : ब्रजेश पाठक

Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 26 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Opposition leaders fighting for chair and power: Brajesh Pathak
बाराबंकी/माती। चिनहट देवा रोड पर नारायण सेवा संस्थान में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं जन-जन तक पहुंची हैं। उप्र में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है, विपक्ष केवल सत्ता और कुर्सी पानी के लिए लड़ रहा है। सत्ता के लोलुप लोगों के समूह को प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन



डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री देश-प्रदेश के लिए काम कर रहे हैं। आज जी 20 के समापन के बाद दुनिया में भारत का परचम शिखर की ओर जा रहा है। महिला आरक्षण पर कहा कि प्रधानमंत्री ने आज दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपनी आधी आबादी को बराबर का हिस्सा देता है। डेंगू पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई पैनिक स्थिति नहीं है। अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, प्लेटलेट्स और बेड हैं। संचारी रोग अभियान चल रहा है। शहर के जिला अस्पताल व इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त होने के संबंध में कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई होगी। अव्यवस्थाओं पर आज ही समीक्षा कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन



युवाओं को रोजगार दिलाने का होगा प्रयास
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भगवान लक्ष्मी नारायण का पूजन किया। उन्होंने कहा कि नारायण सेवा संस्थान की स्थापना कर युवाओं को रोजगार देना, महिलाओं को प्रशिक्षण देकर सिलाई मशीन का वितरण किया जा रहा है। नारायण सेवा संस्थान से जुड़कर अधिक से अधिक लोगोें को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष प्रभु नारायण, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या, प्रचार सचिव प्रदीप मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed