{"_id":"67fd5b7ce4418781be04a222","slug":"opium-will-be-stored-under-tight-security-from-today-barabanki-news-c-315-1-brp1006-137191-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आज से कड़ी सुरक्षा में जमा होगी अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आज से कड़ी सुरक्षा में जमा होगी अफीम
Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के राजकुमार रोड स्थित जिला अफीम कार्यालय पर मंगलवार से किसान अपनी अफीम की पैदावार को जमा कराना शुरू करेंगे। इस दौरान अफीम जमा कराने के लिए आने वाले छह जिलों के किसानों के लिए कार्यालय परिसर में टेंट लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिसर में किसानों के बैठने व अन्य सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।
प्रदेश में बाराबंकी में सबसे ज्यादा अफीम की पैदावार होती है। इसलिए बाराबंकी सहित मऊ, गाजीपुर, रायबरेली, लखनऊ और अयोध्या जिलों में होने वाली अफीम की खेती के लाइसेंस बाराबंकी से ही जारी होते हैं। इस बार 3083 किसानों को अफीम की खेती करने के लाइसेंस मिले थे, जिनमें से 629 किसानों को चीरा लगाने की अनुमति मिली थी। बाकी किसानों को जीपीएस आधारित लाइसेंस मिले थे जिसके तहत उन्हें अफीम निकालने की इजाजत नहीं थी।
इनमें से करीब 2000 किसान बाराबंकी के थे। मार्च में तैयार हुई फसल के बाद किसानों का कहना है कि खराब मौसम और ओलावृष्टि के कारण इस बार पैदावार प्रभावित हुई है। इस कारण 802 किसानों ने अपनी फसल को नष्ट करने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार 15 से 17 अप्रैल तक अफीम जमा होने के बाद डोडे जमा होंगे।