फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Open counter to complete admission process in ITI

Barabanki News: आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने को खुला काउंटर

Sat, 10 May 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Open counter to complete admission process in ITI
बाराबंकी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो रही है। दीर्घकालीन व्यवसायों में वर्ष 2025 से प्रारंभ होने वाले प्रशिक्षण सत्र के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिले में पांच राजकीय व 24 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 35 ट्रेडों में करीब 4500 सीटें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच जून है। प्रवेशार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए प्रबंधन ने एक विशेष काउंटर खोलने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महुआमऊ में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने के लिए यह काउंटर खोला गया है। नोडल प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रकिया ऑनलाइन है। यदि किसी अभ्यार्थी को प्रवेश लेने के लिए आवेदन करने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही हो तो वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि के साथ, काउंटर पर आकर आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकता है। काउंटर से आवेदक की प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में की गई प्रविष्टियों में त्रुटियों के संशोधन के लिए भी दो दिन का समय दिया जाएगा। आईटीआई महुआमऊ व नवाबगंज में एडवांस टेक्नॉलाजी के प्रशिक्षण के तहत टाटा कंपनी की ओर से तीन ट्रेडों एडवांस्टड सीएनसी मैकेनिकल टेक्नीशियन, मैन्यूफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन और मैकेनिकल इलेक्टि्रकल व्हीकल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में थ्रीडी प्रिंटर्स मशीन, उसके कल पुर्जे और मशीन के संचालित करने के तौर तरीकों के साथ ही टूल्स निर्माण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed