फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   opd start

अस्पतालों में शुरू हुई ओपीडी, पहले दिन देखे गए 507 मरीज

Sat, 05 Jun 2021 12:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
opd start
बाराबंकी। सीएचसी बनीकोडर में मरीजों को देखते चिकित्सक। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। कोरोना के कारण अस्पतालों में बीते डेढ़ माह से बंद ओपीडी सेवा शुक्रवार से फिर शुरू हुई। हालाकि इस दौरान आम दिनों की अपेक्षा मरीजों की संख्या काफी कम रही। इसके बावजूद सीएचसी और जिला अस्पताल को मिलाकर पहले दिन ओपीडी में करीब 507 मरीज देखे गए।
विज्ञापन

जिला अस्तपाल में सिर्फ सर्जरी और ईएनटी की ओपीडी शुरू किए जाने से कई मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की माने तो इस दौरान सर्जरी और ईएनटी के करीब 50 के आसपास मरीज देखे गए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीएचसी, पीएचसी पर मरीजों के आने का क्रम तेज रहा। यहां पहले दिन सीएमओ की सख्ती का असर देखने को मिला और चिकित्सक अपने-अपने कक्षों में मौजूद रहकर मरीज देखते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह करीब 9.30 बजे इक्का दुक्का ही मरीज दिखाई दिए।
यहां पर मौजूद सर्जरी के डॉ. अनिल शुक्ला और ईएनटी के डॉक्टर सरोज कुमार ने बताया कि अभी जनरल ओपीडी शुरू नहीं हुई हम लोग केवल सर्जरी और आंख, कान के मरीजों को ही देख रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि पहले दिन ओपीडी में करीब 50 मरीज आए थे जिन्हें चिकित्सकों के द्वारा देखा गया। सामान्य मरीजों को इमरजेंसी में बैठे मरीजों ने देख दवाएं दी।

पीएचसी पर पहले से ही ओपीडी चल रही है सीएचसी व जिला अस्पताल में भी शुक्रवार से ओपीडी कोविड नियमों के अंतर्गत शुरू करा दी गई है। सीएचसी और जिला अस्पताल समेत करीब 507 मरीज देखे गए। चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिले इसका पूरा प्रयास होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. बीके एस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed