{"_id":"6a02374c300bbc073c05a661","slug":"only-the-head-of-the-family-has-to-fill-in-the-complete-details-barabanki-news-c-315-1-slko1014-167249-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: केवल परिवार के मुखिया को ही भरना है पूरा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: केवल परिवार के मुखिया को ही भरना है पूरा विवरण
Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 12 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में स्वगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार को जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने स्वगणना की। इस दौरान अधिकारियों ने विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना और परिवार का विवरण अपलोड किया।
अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह ने बताया कि स्वगणना में केवल परिवार के मुखिया को अपना विवरण भरना है। परिवार में कितने सदस्य हैं, परिवार की भौगोलिक स्थिति, शिक्षा, व्यवसाय, मूल निवास का डिजिटल मैप ही अपलोड करना है। जानकारी के अभाव में कहीं-कहीं पर परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग मोबाइल से स्वगणना कर रहे हैं, ऐसा नहीं करना है।
केवल परिवार के मुखिया को ही विवरण भरना है। एडीएम ने बताया कि मंगलवार का पुलिस विभाग के अधिकारियों की स्वगणना होगी। 13 मई को सेंट्रल ऑफिस व बैंक कर्मियों, रेल कर्मियों, कोषागार कर्मियों, पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों की स्वगणना होगी। उन्होंने बताया कि 21 मई तक का प्लान तैयार किया गया है।