{"_id":"6a038c62abdb4798870fab4f","slug":"only-son-dies-in-accident-cousin-seriously-injured-barabanki-news-c-315-1-lu11010-167411-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, चचेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हादसे में इकलौते पुत्र की मौत, चचेरा भाई गंभीर
Wed, 13 May 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 13 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो रितेश
रामनगर। कस्बा रामनगर से सुढ़ियामऊ जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लोनियनपुरवा निवासी शत्रोहन के पुत्र रितेश (16) की मौत हो गई जबकि इनके चचेरे भाई आर्यन (18) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। चर्चा है कि एंबुलेंस व बाइक में टक्कर हुई मगर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
पुलिस के अनुसार लोनियनपुरवा मजरे गौराचक निवासी शत्रोहन किसान हैं। इनका इकलौता पुत्र रितेश सुढ़ियामऊ के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार रात करीब आठ बजे रितेश अपने चचेरे भाई आर्यन (18) के साथ बाइक से बिलखिया स्थित डेयरी पर दूध देने गया था। घर लौटने के दौरान बिलखिया गांव के पास दोनों अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
पुलिस ने रितेश और आर्यन को सीएचसी रामनगर पहुंचाया। दोनों को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां चिकित्सक ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। रामनगर के कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। अज्ञात वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवार में है बेटी की शादी
ग्रामीणों के मुताबिक, शत्रोहन के परिवार में बेटी की शादी है। बुधवार को बरात आनी है। इसके पहले ये हादसा हो गया, जिससे शादी की खुशियों में ग्रहण लग गया। शादी समय से संपन्न हो, इसीलिए परिवारीजन ने रितेश का पोस्टमार्टम नहीं कराया। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।