फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed, two injured in road accident

आमने सामने भिड़ी बाइकें, दो घायल, एक की मौत

Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
सूरतगंज (बाराबंकी)। आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सूरतगंज में डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना अंतर्गत सूरतगंज कस्बे के बीकेपुर गांव निवासी पवन कुमार (30) पुत्र बुधराम यादव गुरुवार देर रात टिहुरकी गांव में फूफा मिलकी यादव के यहां आयोजित तिलाक समरोह से घर लौट रहा था। वहीं रामनगर थाना क्षेत्र के कजियापुर निवासी चंद्रेश चौहान व उसका साथी सीबू बाइक से पैतेपुर से सूरतगंज होते हुए घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

दोनों की बाइक आमने-सामने से कुरेलवा गांव के निकट भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज से हुई कि दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गढ्ढे में जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 112 के साथ स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में करीब एक घंटे तक तीनों घायल पड़े तड़पते रहे। देर से पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया गया। डॉ. रिजवान ने पवन को मृत घोषित कर दिया जबकि चंद्रेश व सीबू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर सभी के परिवारीजन भी सीएचसी पर पहुंच गए। मौत की जानकारी होते ही पवन के घर कोहराम मच गया।

परिवारीजन की सूचना पर शुक्रवार सुबह शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस संबंध में मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों बाइकों को थाने ले लाया गया है। मृतक के परिवारीजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed