फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One killed in accidents, 5 injured

हादसों में एक की मौत, 5 लोग घायल

Mon, 01 Feb 2016 11:40 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हुए सड़क हादसों मे एक युवक की मौत हो गई व पांच लोग घायल हो गए। शहर कोतवाली व सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुए इन हादसों में मरने वाला युवक फैजाबाद जिले का निवासी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन


पहला सड़क हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर हुआ। जहां पर बीती देर रात बाइक से जा रहे फैजाबाद जिले के मवई थाना क्षेत्र के तिवारपुर गांव निवासी दिवाकर त्रिपाठी (28) व अंकुर मिश्रा की बाइक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर दिवाकर की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा सोमवार को शहर में नाका सतरिख के पास हुआ। यहां पर बाइक से ट्रिपलिंग करते जा रहे बंशलाल (50), पत्नी ऊषा (45) व पुत्र संदीप (20) को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। वहीं सोमवार को बाइक से जा रहे दिनेश (32) व पृथ्वीराज (30) निवासी ग्राम टेपरा थाना मोहम्मदपुर खाला को सफदरगंज थानाक्षेत्र मेें परसा गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed