फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One doesn't become a socialist by naming a name: Rajnath

नाम रख लेने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता : राजनाथ

Mon, 14 Feb 2022 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
One doesn't become a socialist by naming a name: Rajnath
बाराबंकी। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो समाजवादी होने का दावा कर रहे हैं, उनमें समाजवाद छूकर भी नहीं गया है। जो तुष्टिकरण और टुकड़े में बांटकर राजनीति करे, वह समाजवादी नहीं हो सकता है। नाम रख लेने से कोई समाजवादी नहीं हो जाता। गरीब, भय व भूख का जो समाधान करे और सबको लेकर चले, वही समाजवादी है। भाजपा ने सच्चे अर्थों में समाजवाद को समझा है और सबका साथ, सबका विकास और विश्वास लेकर राजनीति कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में कोरोना काल में भय और भूख का समाधान किया।
विज्ञापन

रविवार को रक्षामंत्री जिले में रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज मैदान में और हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश में भय और भूख, दोनों का समाधान किया है। कोरोना महामारी के दौरान मुफ्त राशन वितरित करके करोड़ों गरीब परिवारों के घरों में चूल्हे बुझने से बचाए हैं। प्रदेश में माफिया, गुंडे और अपराधी अब जेलों में रहना पसंद करने लगे हैं। योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करके प्रदेश में विकास के द्वार खोलें हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय रक्षामंत्री ने कहा कि सपा वाले परिवारवाद और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाले हैं। व्यंग किया कि सपा खोटा सिक्का हो गयी है जबकि भाजपा असली समाजवादी के साथ राष्ट्रवादी भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय, निशुल्क गैस सिलेंडर, बिजली, पक्के मकान, किसान सम्मान निधि जैसी सैकड़ों योजनाओं के जरिए गरीबों की सेवा का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या में राममंदिर निर्माण, पुलवामा एवं उरी सर्जिकल स्ट्राइक, जम्मू-कश्मीर में धारा 370 की समाप्ति, नागरिकता संशोधन कानून एवं विश्वनाथ काशी धाम कॉरिडोर पर भी चर्चा की। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे एवं अन्य सड़कों के निर्माण को प्रदेश की समृद्धि से जोड़ा। कहा कि आत्मनिर्भर भारत अब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ताकतवर देश बन गया है। भारत की आवाज को पूरी दुनिया अब कान लगाकर सुनती है।

बताया कि देश में अब गोली नहीं गोला भी बनेगा। अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण भी शुरू होगा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विधायक शरद अवस्थी और दिनेश रावत को जिताने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश, पूर्व विधायक सुंदर लाल दीक्षित, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, बद्री विशाल त्रिपाठी, हर्षित वर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, रामसरन पाठक, महंत नीरज बक्श दास, विजय आनंद बाजपेई व संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed