फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one dip in river

सुमली नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
one dip in river
सूरतगंज (बाराबंकी)। भतीजे के साथ मछली पकड़ने गया व्यक्ति सुमली नदी में डूब गया। भतीजे के चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की खोजबीन शुरू की। गोताखोरों की कड़ी मेहनत पर करीब दो घंटे बाद शव बरामद हो सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के छावनी मजरे बैरानामऊ मंझारी निवासी झब्बर (45) गुरुवार को भतीजे केश कुमार के साथ सुबह मछली पकड़ने गांव से कुछ दूर पर सुमली नदी के इमलिया घाट गया था। दोपहर करीब 12 बजे वह नदी में जाल डाल रहा था। उसी समय पानी के तेज बहाव से वह जाल में फंस गया और गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

झब्बर को डूबता देख केश ने शोर मचाना शुरू किया। तो खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गांव के किशोर व भोला प्रसाद ने झब्बर को खोज निकाला। सूचना स्थानीय पुलिस दी गई। मौके पर पहुंचे सूरतगंज चौकी इंचार्ज ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलिंगविहीन पुलिया से नहर में गिरा बुजुर्ग, जान गई
मसौली। शारदा नहर में रेलिंगविहीन पुल जानलेवा साबित हो रहे हैं। गुरुवार को पुल पार करते समय एक बुजुर्ग असंतुलित होकर नहर में गिर गया। लोग जब तक बुजुर्ग को बचाते इससे पूर्व वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर निवासी रामलखन (80) गुरुवार की सुबह अपने पुत्र सत्येंद्र वर्मा के साथ बाइक से मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सततिनपुरवा अपने भांजे राधेश्याम के घर जा रहे थे। ग्राम मसूदामऊ के निकट शारदा सहायक डबल नहर की रेलिंग विहीन सकरी पुलिया को पार करने के लिए पिता को बाइक से उतारकर पैदल निकाल ले गया।

तभी पीछे आ रहे रामलखन असंतुलित होकर नहर में गिर गये। नहर में डूब रहे पिता को देख जब पुत्र ने शोर मचाया। जब तक ग्रामीण बुजुर्ग को नहर से निकालते उससे पहले रामलखन की मौत हो गयी। मृतक के पुत्र ने बताया कि वृद्ध पिता काफी दिनों से बीमार चल रहे थे जिनका इलाज बाराबंकी में चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed