फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

Barabanki News: सड़क हादसों में युवक की मौत, दो गंभीर

Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर घूम रहा मवेशी और वाहनों की तेज रफ्तार हादसों का कारण बनी।
विज्ञापन

लखनऊ के संतपुरम तकरोही निवासी अजीत मौर्य (28) बृहस्पतिवार को बाइक से अपने पैतृक गांव आशाजीत नगर जिला अंबेडकर नगर जा रहे थे।
सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर छब्बा शुकुलपुरवा गांव के पास सामने आए एक छुट्टा मवेशी को बचाने के प्रयास में सड़क के बीचोंबीच आ गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। उसका हेलमेट मौके पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

इसी प्रकार हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पिचूरी मजरे चौबीसी के पूर्व बीडीसी शिवगोपाल मिश्रा बुधवार की देर शाम कस्बा से बाइक पर घर वापस जा रहे थे। गांव के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रामसनेहीघाट के अवदान पुरवा निवासी राजकुमार बाइक से बहन के घर हलियापुर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बलीगेरावां गांव के पास किनारे पर लगे पत्थर से टकराकर राजकुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। ये दोनों घायल हेलमेट लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed