फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

सड़क हादसों में युवक की मौत, नौ घायल

Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में सोमवार को जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं नौ लोग घायल हो गए। मसौली में हादसे के बाद वाहनों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने जेसीबी से दोनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन

टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम जिया का पुरवा निवासी कन्हैयालाल (40) रविवार को बाइक से क्षेत्र के बारिनबाग बाजार गया था। देर शाम घर लौटते समय अजईमऊ नाले के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल कन्हैयालाल को सीएचसी टिकैतनगर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजनों ने घायल युवक को जिला अस्पताल न ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वहां सोमवार को कन्हैयालाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, कैटर्स का सामान लादकर लखनऊ की ओर जा रहा मालवाहन मसौली थाने के पास बाराबंकी-बहराइच हाइवे पर टिंबर का सामान लेकर जा रहे दूसरे मालवाहन से जा टकराया। इस हादसे में एक मालवाहन सड़क किनारे पलट गया। पुलिस ने कैटर्स का सामान लेकर जा रहे मालवाहन के चालक बहराइच जिले के निवासी सलमान, खलासी इरफान, आरिफ, शरीफ, इस्लाम, मोनू व सूरज तथा दूसरे मालवाहन के चालक मरौंचा गांव निवासी भोंदू को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा हादसा इसी मार्ग पर मसौली चौराहे के पास हुआ। मिक्सर लादकर ले जा रहे ट्रक से बहराइच की ओर से आ रही कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार अज्ञात युवक जख्मी हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चे चला रहे थे ट्रैक्टर, खंभे से टकराया वाहन
देवा। देवा कोतवाली क्षेत्र में ग्राम अजीजाबाद के निकट सोमवार को दो नाबालिग बच्चे ट्रैक्टर चला रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर बिजली के एक खंभे में टकराकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, हादसे के वक्त बिजली की आपूर्ति बंद थी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। दोनों बच्चों को घायल हालत में सीएचसी देवा ले जाया गया।

अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अब्दुल रहमान खान ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर के मालिक ने तहरीर देकर कहा है कि बिना पूछे बच्चे का पिता ट्रैक्टर ले गया था। जबकि बच्चे के पिता ने ट्रैक्टर मालिक पर आरोप लगाया है कि उसी ने बच्चे को ट्रैक्टर चलाने को दिया था। दोनों आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed