{"_id":"63407a0a5f9b4d79c625e79d","slug":"one-died-in-road-accident-barabanki-news-lko65182670","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुआ। पुलिस कार की तलाश कर रही है।
जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला अहिरान निवासी राममिलन (40) अपने भांजे विनोद के साथ नित्यक्रिया करने के लिए निकले थे। जैदपुर-हरख मार्ग के किनारे बाइक खड़ी की और वापस आए ही थे कि जैदपुर की ओर से आई तेज रफ्तार कार दोनों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। इसी दौरान हरख की ओर से बाइक से आ रहे जैदपुर के ही मोहल्ला छोटी बाजार निवासी सचिन गुप्ता भी कार की चपेट में आ गए।
हादसे के बाद कार चली गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। लेकिन राममिलन की रास्ते में मौत ही हो गई। मृतक राममिलन कुल्फी बेचने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस कार की तलाश में जुटी है।