फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत

Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
फतेहपुर (बाराबंकी)। मोहम्मदपुुर खाला थाना क्षेत्र में बेलहरा-उमरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में मवेशियों के लिए भूसा लेने जा रहे किसान की मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल किशोर को गंभीर दशा में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की माने तो ट्रैक्टर किशोर चला रहा था। मगर, इसके कोई पुख्ता साक्ष्य नहीं मिल सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गंधीपुर निवासी किसान रामलाल यादव (42) गौरा सैलक के पूर्व प्रधान मुन्नू की ट्रैक्टर-ट्रॉली मांगकर भूसा लेने चांदपुर गांव जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर चिरैया पुल के पास खेत में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर में फंसे रामलाल को जब तक बाहर निकाला जाता उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन

वहीं घायल सतीश (15) को आननफानन सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर किसान की मौत की सूचना मिलते ही धर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रामकिशन राणा ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से किसान की मौत हो गई है। जबकि एक नाबालिग घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम को भेज घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रैक्टर कौन चला रहा था, इसकी जांच की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed