फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
कुर्सी (बाराबंकी)। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा बृहस्पतिवार की देर रात कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा गांव के पास हुआ। यहां तेेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पर सवार व बाइक सवार युवक नीचे गिर गए।
हादसे में बाइक सवार बिजनौर जिले के निवासी समीर (30) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर बैठा घुंघटेर के पल्टूपुर निवासी युवक अजय घायल हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उमरा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि मृतक युवक बिजनौर जिले का निवासी है। जो लखनऊ के गुडंबा थाने के बेहटा गांव में रहकर मजदूरी करता था। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed