फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died in road accident

सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत, चौदह घायल

Sun, 16 May 2021 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
one died in road accident
बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हुए है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा देवा कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे केशवराम (45) निवासी ग्राम ताशपुर अपनी वैन से आ रहा था। इसी दौरान देवा से बाराबंकी की ओर जा रही पिकअप के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए वैन में ठोकर मार दी। जिससे उसके साइड का शीशा टूट गया। इस पर जब केशवराम ने पिकअप को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने केशवराम के ऊपर तेज गति से पिकअप चढ़ा दी और उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में लोग उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मृतक के भाई राम सजीवन ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष देवा प्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाली पिकअप चालक समेत फरार है। पुलिस को तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। वहीं कोटवाधाम से मुंडन करवाकर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली थाना रामनगर के ग्राम सिरकौली के पास अनियंत्रित होकर कर खाई में गिर गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग चोटिल हुए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रामनगर पहुंचवाया जहां पर डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। घायलों में विमला, प्रेमचंद, फुलेश्वरी, रेशमा, पूनम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह लोग थाना कैसरगंज ग्राम गोडइया से कोटवाधाम मुंडन कराने आए थे। प्रभारी निरीक्षक ने क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कोठी थाना क्षेत्र में कैसरगंज मार्ग स्थित बलकपुरवा मोड़ के पास सड़क पर बीचोंबीच काफी बड़ा गड्ढा होने के कारण आए दिन इसमें हादसे होते रहते हैं। शुक्रवार को भी यहां एक घटना हो गई। इसमें केसरगंज की तरफ से एक ही बाइक पर सवार होकर चंदन वर्मा निवासी दोहरी भानमऊ व विनोद निवासी भवानीगंज सफदरगंज गड्ढे में बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed