{"_id":"63811e233d49f7718a4e463c","slug":"one-died-from-fever-barabanki-news-lko6589236192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: तेज बुखार ने ली छात्रा की जान, 11 नए मिले पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: तेज बुखार ने ली छात्रा की जान, 11 नए मिले पीड़ित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरख (बाराबंकी)। क्षेत्र में तेज बुखार की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं डेंगू और बुखार से पीड़ित 11 नए मरीज पाए गए हैं। जांच में पुष्टि होने के बाद परिजनों ने अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।
हरख क्षेत्र के शेखपुर मजरे करीमाबाद मलौली निवासी पम्मी (15) पुत्री सहदेव हाईस्कूल की छात्रा है। मृतका के पिता ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह बुखार से पीड़ित थी। उसका इलाज निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां पम्मी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने जांच कराई थी। इसमें डेंगू जैसे लक्षण और तेज बुुखार की पुष्टि के बाद उपचार किया जा रहा था। वहीं शहर के मोहल्ला पीरबटावन निवासी मजीद, बंकी निवासी अविचल, आवास विकास निवासी गीतांजलि और प्रभात, छिदवाहीं के लालजी, फतेहपुर के गोपाल, बड़ागांव के राजेंद्र, दरियाबाद के रेहान, सिद्धौर के कलीम समेत 11 लोग डेंगू व बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने इन सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है। रोग पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार फील्ड में काम कर रही है लेकिन वह भी रोग पर नियंत्रण लगा पाने में नाकाम हैं।
हरख क्षेत्र के करीमाबाद मलौली गांव की एक छात्रा की मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। रोग पर नियंत्रण के लिए टीमें लगातार क्षेत्र में कार्य कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।
-डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ