फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one died

पुलिया से नहर में गिरा वृद्व, डूबकर मौत

Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
one died
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग टूटी पुलिया के ऊपर से नहर पार कर रहा था। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने नहर में कूदकर बुजुर्ग को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया निवासी कालीचरण (70) सोमवार को किसी काम से गांव के बाहर स्थित शारदा नहर के ऊपर से गुजरी पुलिया से निकल रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गये। यह देख आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने पानी में कूदकर उन्हें बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की है। ग्रामीणों ने बताया कि नहर के ऊपर बनी पुलिया की एक तरफ की रेलिंग टूटी हुई है। इसी के चलते यह हादसा हुआ है। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि एक बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed