{"_id":"678ffab619ba220040065d88","slug":"one-dead-two-injured-in-road-accident-barabanki-news-c-315-1-slko1012-131980-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर (बाराबंकी)। बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मदारपुर तिराहे के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोठी भेजा और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोठी से कैसरगंज की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोग मदारपुर तिराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में राम तीरथ (52), पुत्र बुधराम, निवासी भुइंहरा सफेदाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मीरा नगर निवासी देवता दिन (50) और बाइक चालक रामू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कोठी भेजा। मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।