फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

घर ले चलने की जिद्द पर चार माह पहले पति ने की थी हत्या

Thu, 10 Mar 2022 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
one arrest
बाराबंकी। प्रेम विवाह के बाद घर ले चलने की जिद्द से नाराज पति ने ही चार माह पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार कर उसका शव एक बोरी में भर कर हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन भवन में छिपा दिया था। चार माह बाद कंकाल के रूप में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली गांव की है। चार दिन पहले रविवार को लखनऊ- अयोध्या हाईवे के किनारे निर्माणाधीन मकान का मालिक साफ-सफाई कराने पहुंचा तो बोरी में महिला का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल के पास से मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त मसौली थाना क्षेत्र के सुसई मजरे शहाबपुर निवासी अफरोज की पुत्री शाहीन बानो के रूप की।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे दिन पिता अफरोज की तहरीर पर रसौली के ही कुरैशी मोहल्ला निवासी पति नसीम व सास-ससुर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। खुलासे में लगी सफदरगंज पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति नसीम को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूछताछ में नसीम ने बताया कि उसने एक वर्ष पहले शाहीन बानो से प्रेम विवाह किया था। पहले से शादीशुदा होने के कारण घर में उसकी पहली पत्नी माता-पिता के साथ रहती थी। ऐसे में वह रसौली में ही किराए पर कमरा लेकर शाहीन के साथ रहने लगा। बताया कि उसकी दूसरी पत्नी आए दिन उसे ससुराल ले जाने की जिद्द करती थी।

बाद में इसको लेकर विवाद होने लगा। बीते नवंबर माह में विवाद इतना बढ़ा कि उसने गुस्से में आकर दुपट्टे से पत्नी का गलाकर घोटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में घटना को छिपाने के लिए उसके शव को एक बोरी में डालकर समीप स्थित निर्माणाधीन मकान में छुपा दिया था। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पति को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed