फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   one arrest

दिल्ली के व्यापारी से मांगी रंगदारी, एक गिरफ्तार

Tue, 17 Aug 2021 12:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
one arrest
बाराबंकी। एक फैक्टरी से स्क्रैप निकालने के मामले में दिल्ली के व्यापारी से कुछ लोगों ने असलहे के बल पर प्रति ट्रक के हिसाब से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इस मामले की जानकारी पर पुलिस ने केस दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यूसुफ निवासी इंद्रलोक शहजादाबाग थाना सराय रोहिल्ला दिल्ली ने बीते 14 अगस्त की रात में शहर कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह देवा मार्ग स्थित एक फैक्टरी से स्क्रैप निकालने काम का कर रहे हैं। इनका आरोप है कि यहां पर कार सवार कुछ लोग प्रति ट्रक 50 हजार रुपये अवैध वसूली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र सिंह, विकास, सोनू सिंह व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाल अमर सिंह ने बताया कि इन लोगों पर आरोप है कि इनके द्वारा कार से पहुंचकर असलहा का भय दिखाकर व्यापारी से रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी शैलेंद्र सिंह निवासी पूरे फतह सिंह थाना शुक्लबाजार जिला अमेठी को रविवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं। जबकि अन्य आरोपियों का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed