{"_id":"67ae515c0bd2d303a102c627","slug":"on-complaint-from-commission-member-leased-land-got-possession-after-24-years-barabanki-news-c-315-1-slko1014-133300-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आयोग की सदस्य से शिकायत पर 24 साल बाद मिला पट्टे की जमीन पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आयोग की सदस्य से शिकायत पर 24 साल बाद मिला पट्टे की जमीन पर कब्जा
विज्ञापन
बाराबंकी। एससीएसटी आयोग की सदस्य नीरज गौतम ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कोडरी गांव के लोगों ने बताया कि 24 साल पहले उन्हें आवास के लिए जमीन पट्टे पर मिली थी, लेकिन पर कब्जा आज तक नहीं मिला। आयोग की सदस्य के निर्देश पर पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने पात्रों को कब्जा दिलाया।
देवा के कोडरी गांव में अशोक कुमार, सुरेश चंद्र, राजाराम, विनोद कुमार को 11 अप्रैल 2001 में आवासीय पट्टे मिले थे, परंतु उन्हें अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया था। इन लोगों ने इसकी शिकायत आयोग की सदस्य से बृहस्पतिवार को की। इसके बाद तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच लोगों को कब्जा दिलाया।
इसके बाद आयोग की सदस्य ने देवा के बैसुआ गांव में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 400 मीटर दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। आयोग की सदस्य ने कहा कि बच्चे और युवा देश का भविष्य है, ग्रामीण क्षेत्र के बेटे-बेटियां खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश में परचम लहराएं इसी उद्देश्य के तहत इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए उनकी प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार द्वारा सभी प्रयास किए जा रहे है।