फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   old Woman dies in road accident

सड़क हादसे में वृद्वा की मौत

Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
old Woman dies in road accident
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पार करते समय एक वृद्धा को बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल वृद्धा की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर थाना क्षेत्र जहांगीराबाद में दो युवक तो देवा कोतवाली क्षेत्र में महिला सड़क हादसे में घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के कोटवासड़क निवासिनी शांति देवी (65) पत्नी मायाराम शनिवार की शाम पैदल ही हाईवे पार कर रही थी। इसी बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद जुटे आसपास के लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
विज्ञापन

उधर, थाना जहांगीराबाद के नेबलेट फार्म के पास आमने-सामने से ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार इंद्रपाल व मनोज कुमार निवासी खालिसपुर रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं देवा कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद मोड़ के पास रविवार दोपहर मुजफ्फरमऊ गांव से स्कूटी सवार सीमा रावत माती की तरफ जा रही थी। तभी एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। सीमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed