{"_id":"6546a074e8828861910de30c","slug":"old-man-murdered-by-decapitating-dead-body-hidden-in-stubble-barabanki-news-c-315-1-brp1006-7503-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या, पराली में छिपाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या, पराली में छिपाया शव
Sun, 05 Nov 2023 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय कायस्थान गांव के बाहर कुटिया बनाकर रह रहे 80 साल के वृद्ध की सिर कूंचने के बाद गला कसकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह कुटिया के पास जंगल में पराली में छिपा शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कुटिया में तोड़फोड़ भी की गई थी। पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। इनमें से एक आरोपी वृद्ध की पोती के अपहरण में जेल जाने क बाद जमानत पर जेल से बाहर आया है। उसे हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर करेड़ा गांव निवासी बाबा बहादुर रावत (80) गांव से करीब एक किमी दूर पड़ोस के सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय कायस्थान गांव के बाहर कुटिया बनाकर रहते थे। इनके दो बेटे सुरेंद्र और संतराम हैं, जो गांव में खेती करते हैं। शनिवार सुबह सुरेंद्र पिता को खाना देने के लिए पहुंचा तो कुटिया में रखा बक्सा व अन्य सामान टूटा फूटा व बिखरा पड़ा था। सुरेंद्र की सूचना पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
खोजबीन के दौरान करीब आधा घंटा बाद वृद्ध का शव कुटिया से 50 मीटर दूर जंगल में पराली में छिपा मिला। हत्यारों ने ईंट या पत्थर से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। गमछा से गला भी कसा था। ग्रामीणों ने लूटपाट की आशंका भी जताई। मौके पर पहुंची जैदपुर व सफदरगंज थानों की पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पड़ताल की।
विज्ञापन
एसएचओ सफदरगंज ब्रजेश वर्मा ने बताया कि पुत्र संतराम की तहरीर पर कोठी थाना क्षेत्र के अकनपुर गांव निवासी संग्राम, जैदपुर के गुलरिहा गांव निवासी विपिन कुमार, टाड़पुरवा गांव निवासी विट्टू व उर्फ बब्लू व बब्लू के पिता किशन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। विट्टू तीन माह पहले संतराम की पुत्री को लेकर चला गया था। जिसमें उसके खिलाफ केस दर्ज किया था। वह जमानत पर बाहर छूटा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।