फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Old age pension was given to seven thousand dead

सात हजार मृतकों को दी जा रही थी वृद्धावस्था पेंशन

Mon, 14 Aug 2017 11:36 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 14 Aug 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Old age pension was given to seven thousand dead
rupees - फोटो : demo pic
शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन किए जाने के बाद हुई इस कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। दो माह से हो रहे वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन की रिपोर्ट में सात हजार मृतक व 12 सौ अपात्रों के खातों में पेंशन की रकम कई महीनों से विभाग द्वारा भेजे जाने का खुलासा हुआ। मामला सामने आने पर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने पंजीकृत पेंशनार्थियों के डाटा में से सात हजार मृतक व 12 सौ अपात्रों का डाटा डिलिट कर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन योजना चलाई जा रही है। जिसमें जिले के कुल 79,669 पंजीकृत लाभार्थी को पांच सौ रुपये प्रतिमाह की दर से तिमाही किश्त के रुप में पेंशन की धनराशि उनके खातों में भेजी जा रही थी।
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के समाज कल्याण विभाग ने पंजीकृत 79,669 वृृद्धावस्था के लाभार्थियों के सत्यापन की कार्रवाई शुरू थी। जिसमें अब तक 84 प्रतिशत सत्यापन कार्य के तहत 67 हजार लाभार्थियों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय कर्मचारियों द्वारा किए गए इस सत्यापन में जहां सात हजार लाभार्थी मृत पाए गए। वहीं 12 सौ लाभार्थी अपात्र पाए गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन मृतक व अपात्रों को कई महीनों से पेंशन की रकम उनके खातों में भेजी जा रही थी।

अब भले ही मृतकों के खातों से पेंशन की रकम न निकाली गई हो लेकिन अपात्रों द्वारा इसका आहरण जरूर कर लिया होगा। सत्यापन के बाद विभाग ने सिर्फ इन मृतकों व अपात्रों के डाटा साइड से डिलिट कर दिए जाने की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया है। 


शासन ने वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश मिले थे। करीब 84 प्रतिशत सत्यापन पूरा हो चुका है। जिसमें सात हजार मृतक व 12 सौ अपात्र लोग पाए गए हैं। इन सभी को डाटा से हटा दिया गया है। - शिल्पी सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed