{"_id":"57aa20db4f1c1b0445ee4687","slug":"nruli-baba-tikaram-dham-route-earthed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरौली बाबा टीकाराम धाम मार्ग धंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरौली बाबा टीकाराम धाम मार्ग धंसा
Amar ujala Bureau
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाले नरौली बाबा टीकाराम धाम मार्ग धंस गया है। मार्ग में खांदी होने से हादसे की आशंका बन गई है। बीते वर्ष बनाए गए मार्ग निर्माण में धांधली उजागर होने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से शिकायत कर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
गोमती नदी तट के पास स्थित बाबा टीकाराम धाम पर सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचते है। सुबेहा मार्ग से बाबा टीकाराम धाम तक आवागमन के लिए मार्ग से नरौली बेहटा समेत कई अन्य गांवों के लोग रोज आवागमन करते है।
श्रद्धालुओं व ग्रामीणों की सुविधा के लिए बीते वर्ष सुबेहा मार्ग पर नरौली के पास से टीकाराम धाम तक चार किमी मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कराया था। निर्माण में धांधली व मानक के अनुरूप सामग्री प्रयुक्त नहीं होने के कारण बनने के साथ ही कई जगह गिट्टी उखड़ने लगी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायत पर भी विभाग के अधिकारी लीपापोती कर कमियाें को सुधार करने का प्रयास करते है। बारिश में मार्ग कई जगह से धंस गया है। नरौली के समीप बीच मार्ग तक खांदी होने से कभी भी आवागमन करने वाले हादसे का शिकार हो सकते हैं।