{"_id":"678028a561dc888a2d08aaf8","slug":"now-the-district-hospital-will-have-300-beds-barabanki-news-c-315-1-slko1014-131302-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: अब 300 बेड का होगा जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: अब 300 बेड का होगा जिला अस्पताल
Fri, 10 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल स्थित ट्राॅमा सेंटर। संवाद
बाराबंकी। जिला अस्पताल में बेडों की संख्या 300 हो जाएगी। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर में भी अब 40 की जगह 100 बेड हो जाएंगे। इससे यहां पर आने वाले मरीजों को अब रेफर नहीं किया जा सकेगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सीएमएस ने बेडों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिला अस्पताल और ट्राॅमा सेंटर में बेडों की संख्या कम होने की वजह से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए बेडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार को दिए।
सीएमएस ने बताया कि वार्डों के बेडों की संख्या 140 की जगह 300 की जा रही है जबकि ट्राॅमा सेंटर में 40 की जगह अब 100 बेड हो जाएंगे। इसको लेकर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद प्रस्ताव को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।