{"_id":"60130cfc8ebc3e32a623e8d6","slug":"now-the-contracted-buses-will-stop-at-the-bus-stop-barabanki-news-lko5620565162","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बस स्टॉप पर ही रुकेंगी अनुबंधित बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बस स्टॉप पर ही रुकेंगी अनुबंधित बसें
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर कोशिश कामयाब हुई तो जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। अनुबंधित बसें रास्ते में जगह-जगह रुकने के बजाय अब निर्धारित बस स्टॉप पर ही रुकेंगी। एसपी के निर्देश के बाद एआरएम ने चालक व परिचालकों के साथ बैठक कर जानकारी दी। अब रास्ते में ही यात्रियों को उतारने पर कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन निगम द्वारा जिले में 124 बसों का संचालन किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 35 हजार लोग यात्रा करते हैं। बस चालकों द्वारा यात्रियों को रास्ते में कहीं भी उतारने के साथ ही बैठा भी लिया जाता है। इससे रास्ते में जाम लगने के साथ-साथ अन्य लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। एआरएम आरएस वर्मा ने बताया कि शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने रास्ते में यात्रियों को न तो उतारने और न ही बैठाने के निर्देश दिए हैं।
एआरएम ने बताया कि चालकों व परिचालकों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब असेनी मोड़ से लेकर नए बस स्टेशन तक कोई भी बस यात्रियों को बैठाने व उतारने के लिए नहीं रुकेगी। बस अपने निर्धारित स्टाप पर ही रुकेगी। यात्रियों को अब निर्धारित बस स्टाप पर ही उतरना या बैठना होगा। एआरएम ने बताया कि चालकों व परिचालकों को हिदायत दी गई है कि नियम का पालन न करने पर बस सीज कर चालक व परिचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।