फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Now online license for cracker business

पटाखा कारोबार के लिए अब ऑनलाइन लाइसेंस

Sun, 25 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now online license for cracker business
बाराबंकी। पटाखे का कार्य करने वालों को अब ऑनलाइन लाइसेंस लेना होगा। इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

जांच प्रक्रिया पूरी होने, पुलिस, फायर और एसडीएम की रिपोर्ट लगने के बाद यह लाइसेंस ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से ही जारी किए जाएंगे। इस संबंध में शासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं और इसका जिले में अनुपालन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पटाखा निर्माण, बिक्री और भंडारण आदि के लिए अभी तक ऑफलाइन लाइसेंस जारी किए जा रहे थे लेकिन हाल ही में शासन ने आदेश के जरिये लाइसेंसिंग प्रक्रिया पूरी तरह से बदल दी है। अब पटाखे का कारोबार करने वालों को लाइसेंस लेने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन के बाद इसमें संबंधित थाने, एसडीएम और फायर विभाग को एक निर्धारित अवधि के अंदर अपनी रिपोर्ट लगानी होगी। जांच प्रक्रिया पूरी होते ही ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे।
सूूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शासन ने अवैध पटाखा कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। शासन से मिले आदेश के बाद इस संबंध में संबंधित विभागों को निर्देश जारी करते हुए विभाग ने इसका अनुपालन भी शुरू करा दिया है जिससे आवेदकों को निर्धारित अवधि के अंदर ही पटाखा कारोबार किए जाने के लिए लाइसेंस निर्गत किए जा सकें।

ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पटाखों का कारोबार जैसे निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों को अब लाइसेंस पाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके लिए शासन ने एक समय सीमा निर्धारित कर दी है। उस अवधि के अंदर ही लाइसेंस जारी कर दिए जाएंगे। इसके अलावा शासन ने कई और योजनाओं को भी ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जोड़ दिया है जिसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed