फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Notification issued, nomination for the posts of 14 president and 204 councilors from today

Barabanki News: अधिसूचना जारी, 14 अध्यक्ष व 204 सभासद पदों के लिए आज से नामांकन

Mon, 17 Apr 2023 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Notification issued, nomination for the posts of 14 president and 204 councilors from today
बाराबंकी। नगरीय निकाय चुनाव के लिए डीएम अविनाश कुमार ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी। सोमवार से कलेक्ट्रेट परिसर समेत सभी छह तहसीलों में अध्यक्ष के 14 व सभासदों के 204 पदों के नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री व जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसको लेकर सभी नामांकन स्थलों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी स्थानों पर बैरीकेडिंग और नामांकन कक्षों के बाहर सूचना चस्पा कर दी गई है। आरओ-एआरओ को नामांकन पत्र इत्यादि दस्तावेज उपलब्ध कराए दिए गए हैं। डीएम अविनाश कुमार व एसपी दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को सदर तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर में नगर पालिका नवाबगंज, नगर पंचायत देवा, सतरिख, जैदपुर व बंकी के लिए की गई नामांकन संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि तय मार्गों से ही दावेदारों व उनके प्रस्तावकों को नामांकन स्थल में प्रवेश कराया जाए। महिलाओं की चेकिंग के लिए पर्दा लगवाया जाए। एसपी ने बैरीकेडिंग व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी निकायों के आरओ-एआरओ को समय से नामांकन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। नामांकन की प्रक्रिया अवकाश के दिन भी जारी रहेगी। विभिन्न संस्थाओं को भी अवकाश के दिन अदेयता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

--------------------
बॉक्स
होगी वीडियोग्राफी, जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध
नामांकन प्रक्रिया के दौरान बनाए गए सभी 32 आरओ के साथ एक-एक वीडियोग्राफर नियुक्त किया गया है, जो नामांकन की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करेंगे। वहीं पुलिस महकमे ने सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रत्याशियों व प्रस्तावकों के अलावा अनाधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर स्थित नवाबगंज तहसील में नामांकन के लिए गेट संख्या एक से चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। वहीं कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल जाने के लिए डीएम आवास के निकट मुख्य गेट से प्रवेश दिया जाएगा। अन्य तहसीलों पर भी इसी प्रकार से व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

----------------
बॉक्स
बनाया गया कंट्रोल रूम
निकाय चुनाव में सूचनाओं के संप्रेषण व समस्याओं के निदान के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम के निर्देशन में एडीएम न्यायिक इंद्रसेन को प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही पीओ डूडा सौरभ त्रिपाठी को सूचनाओं के संप्रेषण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंट्रोल रूम के नंबर 05248- 229926 व 224849 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स -
नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य व जमानत राशि
नगर पालिका अध्यक्ष पद आरक्षित होने के कारण 250 रुपये का नामांकन पत्र व चार हजार रुपये जमानत राशि जमा करनी होगी। सदस्य के लिए अनारक्षित श्रेणी में दो सौ रुपये व दो हजार रुपये, जबकि आरक्षित श्रेणी में सौ रुपये व एक हजार रुपये शुल्क रहेगा। नपं अध्यक्ष के लिए अनारक्षित में 250 रुपये व पांच हजार रुपये, आरक्षित श्रेणी में 125 रुपये व 25 सौ रुपये जमा करने होंगे। नपं सदस्य के लिए अनारक्षित वर्ग में सौ रुपये का नामांकन पत्र व दो हजार रुपये जमानत राशि रहेगी। आरक्षित श्रेणी में यह क्रमश: 50 रुपये व एक हजार रुपये रहेगी।
---------------------
बॉक्स
निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर में
-नामांकन पत्रों की बिक्री व जमा- 17 से 24 अप्रैल (सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)
-नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा- 25 अप्रैल (सुबह 11 बजे से)
-अभ्यर्थन वापसी- 27 अप्रैल (सुबह 11 बजे से)
-प्रतीक चिन्ह आवंटन- 28 अप्रैल (सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)
-मतदान- 11 मई (सुबह 7 बजे से अपराह्न छह बजे तक)
-मतगणना- 13 मई (सुबह आठ बजेे से कार्य समाप्ति तक)
---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed