फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination

नकदी हजारों में तो प्रत्याशियों के पास है करोड़ों की संपत्ति

Tue, 22 Mar 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
nomination
बाराबंकी। सदस्य विधान परिषद के चुनाव में चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनमें अगर प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की बात करें तो भारतीय जनता पाटी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसकी जानकारी दोनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अफसर के समक्ष दाखिल नामांकन पत्र में दी है।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर के समक्ष दी गई जानकारी में भाजपा प्रत्याशी अंगद सिंह के पास नकद 75 हजार रुपये हैं। जबकि इनकी पत्नी पूनम सिंह के पास 60 हजार रुपये नकद हैं। सकल आय के रुप में 15 लाख 59 हजार रुपये तो पत्नी के पास नौ लाख 66 हजार रुपये हैं। श्री सिंह की अचल संपत्ति एक करोड़ 95 लाख रुपये की है। जबकि इनके पत्नी के पास दो करोड़ 43 लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी परास्नातक हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजेश कुमार यादव राजू के पास मौजूदा समय में 28 हजार 200 रुपये हैं। वहीं इनकी पत्नी आस्था यादव के पास 87 हजार 600 रुपये नकद है। इनके पास सकल आय 76 लाख 93 हजार 575 रुपये की है। वहीं पत्नी के पास 25 लाख 91 हजार 421 रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा इनके और इनकी पत्नी के पास एक करोड़ 98 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं इन पर कृषि कानून का विरोध करने पर दो मामले दर्ज है। कोविड के नियमों को तोड़ने की एफआईआर भी है। सपा प्रत्याशी स्नातक और एलएलबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी उदयभानु सिंह के पास जहां नकदी के रूप में 15 हजार रुपये हैं तो वहीं इनकी पत्नी के पास नौ हजार रुपये हैं। चल संपत्ति के रूप में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल व बैंकों में जमा राशि मिलाकर आठ लाख 80 हजार रुपये हैं। जबकि अचल संपत्ति के रूप में मकान व भूमि मिलाकर 24 लाख रुपये के मालिक हैं।

बक्शी का तालाब लखनऊ के निवासी उदयभानु ने अपना व्यवसाय कृषि बताया है। वह इंटर तक शिक्षित हैं। दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी राम धीरज यादव के पास एक लाख व उनकी पत्नी के पास 25 हजार की नकदी है। इनकी चल संपत्ति 29 लाख 46 हजार है और अचल संपत्ति के रूप में पांच लाख का मकान है। रामधीरज ने अपना व्यवसाय खेती बताया है। यह इंटरमीडिएट तक शिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed