फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination

भाजपा प्रत्याशी दिनेश के पास हैं दो लग्जरी वाहन

Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
nomination
बाराबंकी। विधानसभा हैदरगढ़ सुरक्षित सीट से भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत असलहों के नहीं बल्कि वाहनों के शौकीन है। इनके पास एक दो लग्जरी वाहन भी हैं। लेकिन इसके साथ ही यह करीब 10 लाख रुपये के कर्जदार भी हैं। ये अलग बात है कि इन पर कोई आपराधिक केस नहीं। भाजपा प्रत्याशी ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र दाखिले के दौरान आरओ के समक्ष दिए शपथ पत्र में दी है।
विज्ञापन

हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलामाबाद मीरापुर निवासी भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत इंटर पास हैं। इनके पास महज 40 हजार रुपये नकद है। वहीं सकल मूल्य की बात करें तो दिनेश के पास 36 लाख 42 हजार 997 रुपये की संपत्ति है। इसमें 20 लाख 89 हजार रुपये की इनोवा गाड़ी तो पांच लाख की बोलेरो है। वहीं 17 हजार 494 रुपये बैंक में जमा है।
विज्ञापन

इनकी पत्नी आरती रावत के पास जहां वर्तमान समय में 60 हजार रुपये नकद है तो इनके पास 15 लाख 46 हजार 296 रुपये की संपत्ति हैं। इनमें साढ़े चार लाख रुपये के 90 ग्राम सोने के जेवर तो एक किलो सात सौ ग्राम चांदी जिसकी लागत एक लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के नाम एक बैंक में नौ लाख 36 हजार रुपये का बीमा भी है। जबकि दिनेश ने 10 लाख रुपये की एलआईसी ले रखी है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया से नौ लाख 84 हजार 705 रुपये का कर्ज भी ले रखा है। इनके पास 0.180 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि भी है। दिनेश के पास असलहों के नाम पर कोई शस्त्र नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed