फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nomination

सतीश के पास है एक रिवॉल्वर और चारपहिया दो वाहन

Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
nomination
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा सीट से चुुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी सतीश चंद्र शर्मा से कहीं अधिक जेवर और बैंकों में जमा राशि उनकी पत्नी प्रीति शर्मा के पास है। श्री शर्मा के पास जहां साठ हजार रुपये की नकदी है। वहीं पत्नी के पास 40 हजार रुपये हैं। इसके अलावा इनके पास कृषि भूमि, आवासीय भूमि और भवन के रूप में अचल संपत्ति है। एक रिवॉल्वर के साथ चारपहिया दो वाहन हैं।
विज्ञापन

चल संपत्ति की बात करें तो सतीश शर्मा के पास तीन लाख 25 हजार रुपये के जेवर हैं। जबकि पत्नी के पास डेढ़ सौ ग्राम सोना है। जिसकी लागत 75 लाख रुपये बताई गई है। वहीं 61 हजार रुपये के चांदी के जेवर भी शामिल हैं। शपथ पत्र के अनुसार निवर्तमान विधायक सतीश चंद्र के पास एक बाइक के अलावा एक बोलेरो और एक इनोवा वाहन भी है।
विज्ञापन

आपराधिक मामलों की बात करें तो इन पर रामसनेहीधाट थाने में वर्ष 2017 में एक एनसीआर दर्ज है। जबकि असलहों में एक मात्र रिवॉल्वर का होना बताया है। श्री शर्मा ने आय का स्रोत कृषि का होना बताया है। इसके अलावा श्री शर्मा के अलग-अलग बैंकों में जहां एक लाख 31 हजार 719 रुपये जमा होना बताया गया है। वहीं पत्नी के पास आठ लाख एक हजार नौ रुपये जमा है। सतीश चंद्र शर्मा परास्नातक के साथ बीएड डिग्रीधारक भी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed