फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No water supply in villages

गांवों में पानी की आपूर्ति नहीं

Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
No water supply in villages
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। पोखरा ग्राम पंचायत के गांवों में पेयजल का संकट बना हुआ है। टंकी से आपूर्ति का पानी कस्बे के आगे गांवों में नहीं पहुंच रहा है तथा रीबोर के नाम पर लाखों खर्च के बाद भी इंडिया मार्का नलों के हलक सूखे होने से परेशानी हो रही है। गर्मी व बारिश के दिनों में पोखरा ग्राम पंचायत के गांवों में लोगों को पानी नहीं मिला पा रहा है।
विज्ञापन

पेयजल के लिए कई साल पहले पोखरा में डीप बोरिंग कर टंकी का निर्माण कराकर सप्लाई के लिए सभी गांवों में पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन टंकी से मात्र पोखरा, राजापुर व अंबरगंज कस्बे तक ही पानी पहुंच रहा है। पंचायत के बड़वनगर, रायपुर, रघुनाथगंज, रामगंज, मर्दापुर, बाक्सनपुर, चिलूला, भिखारीखेर, बाकरगंज, भाटिया का पुरवा आदि गांवों में करीब चार माह से पानी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

प्रत्येक गांव में विभाग ने चालीस से पचास घरों में पाइप लाइन से पानी कनेक्शन दिया है, कई स्टैंप पोस्ट लगाए हैं। सप्लाई नहीं होने से नालों की टोटी सूखी है। इसके अलावा पेयजल के लिए लगे इंडिया मार्का नल भी खराब है। रघुनाथगंज के राजू श्रीवास्तव, मर्दापुर में शीतला माता मंदिर, देवचन्द्र दीक्षित के मकान पर लगे नल एक साल से अधिक समय से खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बताते हैं कि नलों के रीबोर के नाम पर पूर्व प्रधान ने 14 वें वित्त से हजारों रुपए खर्च कर दिए, लेकिन पंचायत में एक भी नल ठीक नहीं कराया गया है। जल निगम के अवर अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि इंडिया मार्का नल ग्राम पंचायत से रीबोर होते हैं। पानी टंकी से सप्लाई लाइन में खराबी होने पर ठीक करा कर पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed