{"_id":"68b89a9fc77912cea30f0a73","slug":"no-trace-of-the-mother-and-son-who-jumped-into-the-river-barabanki-news-c-315-slko1012-146939-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नदी में कूदे मां-बेटे का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नदी में कूदे मां-बेटे का नहीं लगा सुराग
Thu, 04 Sep 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कोठी। दो बेटों के साथ गोमती नदी में छलांग लगाने वाली महिला व उसके पुत्र का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों ने एसपी से मिलकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
कोठी थाना क्षेत्र के सधई भगत पुरवा मजरे भिखनापुर रहने वाली मिथलेश कुमारी ने बीते माह 13 अगस्त को अपने दो बच्चों चार वर्षीय अंश व छह वर्षीय अभय के साथ अवसानेश्वर महादेव मंदिर के निकट पुल से गोमती नदी में कूद गई थी। छोटे बेटे अंश का शव दूसरे दिन नैपुरा पुल के पास मिला था। इसके बाद पुलिस ने मां व दूसरे बेटे की खोज बंद कर दी। इसके चलते नदी में कूदी मिथिलेश कुमारी व उसके पुत्र अभय का पता अभी तक नहीं लग सका है।
महिला की मां रमापति ने एसपी से अपनी पुत्री व नाती का पता लगाने की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों से परेशान होकर पुत्री ने पुत्रों के साथ नदी में छलांग लगाई थी। अब ससुराल पक्ष के लोग इस मामले में सुलह बनाने का दबाव बना रहे हैं। (संवाद)