{"_id":"5a57aab24f1c1beb188b46e4","slug":"no-respite-from-cold-wave-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड और गलन से नहीं मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड और गलन से नहीं मिल रही राहत
Amarujala Bureau
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन और रात के तापमान में भले ही सुधार हुआ हो लेकिन सर्द हवाओं और गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन शाम होते ही आसमान पर कोहरा छा गया। कोहरे के चलते वाहन और ट्रेनों की रफ्तार पर इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की माने तो अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वृहस्पतिवार को सुबह कोहरा रहा लेकिन दोपहर में कुछ समय के लिए धूप तो खिली लेकिन पूरे दिन चली सर्द हवाओं की वजह से ठंड से राहत नहीं मिल सकी। धूप सेकने के लिए घरों से महिलाएं छतों पर पहुंची लेकिन सर्द हवाओं के चलते वह ज्यादा छतों पर नहीं रुक सकी। जगह-जगह पर लोग पूरे दिन अलाव के पास ही बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
हाल में ठंड से हुई कई मौतों के बाद प्रशासन थोड़ा सकते में आया है और ठंड को लेकर नगर पालिका और तहसील स्तर के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम की सख्ती के बाद रैन बसेरों में गद्दे और कंबलों की व्यवस्था की गई है तो प्रमुख स्थानों बड़ेल चौराहा, लखपेडाबाग, धनोखर चौराहा समेत कई स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि ठंड से जरूरतमंदों को बचाव के लिए सभी तहसील के एसडीएम और नगर पालिका पंचायत के ईओ को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बाक्स