फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   No NOC to district hospital, CHC equipment expired

Barabanki News: जिला अस्पताल को एनओसी नहीं, सीएचसी के उपकरण एक्सपायर

Wed, 20 Nov 2024 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 20 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
No NOC to district hospital, CHC equipment expired
बाराबंकी के बेलहरा ​स्थितपीएचसी में लगा निष्प्रयोज्य अग्निशमन यंत्र। 
बाराबंकी। सरकारी अस्पतालों में आग से बचाव के इंतजाम भगवान भरोसे हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज में आग की घटना और उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के निर्देशों के बाद मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने अस्पतालों की लाइव पड़ताल कराई तो हकीकत कुछ ऐसी नजर आई। जिला अस्पताल को अब तक एनओसी नहीं मिली है। वहीं कई सीएचसी में फायर उपकरण रिफिल न कराने से एक्सपायर हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फायर सिस्टम तो हैं परंतु एनओसी अब तक नहीं मिली। इसके अलावा कहीं-कहीं पर घटिया पाइप लाइन बिछी है। सीएमएस ने आपत्ति जताते हुए इसे बदलने का निर्देश दिया है। सीएमएस डॉ. बृजेश कुमार बताते हैं कि जिला अग्निशमन अधिकारी ने शनिवार को यहां निरीक्षण किया था। उन्होंने कुछ आपत्तियां की हैं। इस पर महानिदेशालय व कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी टिकैतनगर में फायर उपकरण तो हैं पर उनको रिफिल नहीं कराया गया है। इसी प्रकार बेलहरा पीएचसी पर लगा फायर उपकरण भी रिफिल न होने से एक्सपायर हो चुका है। सीएचसी सआदतगंज में लगे फायर उपकरण भी एक्सपायर हो चुके हैं। यही हालात ज्यादातर अस्पतालों में दिखे। अगर इन अस्पतालों में आग की घटना घटित हो जाए तो लोगों को जान बचाने के लाले पड़ जाएंगे। लेकिन अस्पतालों में मौजूद जिम्मेदार इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी सीएचसी अधीक्षकों को मेल के साथ ही पत्र भी लिखा गया है कि वह फायर उपकरणों को तत्काल रिफिल करा लें। जिन्होंने रिफिल कराया है वह विभाग को सूचना उपलब्ध कराएं।
- डॉ. अवधेश कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed