{"_id":"67e06557a730613adf065ee4","slug":"ninth-case-of-land-grabbing-registered-against-baba-pathan-barabanki-news-c-315-1-brp1006-135804-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाबा पठान पर जमीन कब्जाने का नौवां मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाबा पठान पर जमीन कब्जाने का नौवां मुकदमा दर्ज
Mon, 24 Mar 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। एचएम ग्रीन सिटी के निदेशक और करीब आठ मुकदमों का सामना कर रहे बाबा पठान के खिलाफ शहर कोतवाली में एक और केस दर्ज कर लिया गया। सफेदाबाद निवासी रमेश चंद्र बैसवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बाबा पठान और उसके सहयोगी बुजर ने उनके खेत में जबरन पौधे लगा लिए हैं और सरकारी नाले को भी पाट दिया है।
रमेश चंद्र ने बताया कि 22 मार्च को जब वह लेखपाल के साथ अपने खेत पर पहुंचे तो बुजर वहां वीडियो बना रहा था और कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। रमेश चंद्र का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले बाबा पठान ने उनके घर पर एक गुंडा भेजकर उन्हें धमकाने की कोशिश की थी। बाबा पठान पर यह नौवां मुकदमा है।
लगातार विवादों में रहने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। इस नए मामले के बाद शहर कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि बाबा पठान व बुजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। गैंगस्टर लगाया जाएगा।