फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine year old child dies after being crushed by tractor

Barabanki News: ट्रैक्टर से कुचलकर नौ साल के बच्चे की मौत

Thu, 11 Jan 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 11 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nine year old child dies after being crushed by tractor
मृतक- चंदन
कोटवासड़क (बाराबंकी)। रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को ट्रैक्टर से कुचलकर नौ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर व उसमेें लगी धान दरने वाली मशीन छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूरे जुड़ावन गांव में बुधवार को धान से चावल निकालने वाली मशीन लेकर एक व्यक्ति ट्रैक्टर सो पहुंचा था। ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार तेज थी। इस दौरान रास्ते के पास खेल रहा गांव के ही सुधीर कुमार का नौ साल का बेटा चंदन ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जब तक चालक ब्रेक लगाता मासूम कुचल चुका था। सिर में गंभीर चोट आने से चंदन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। चंदन का आठ माह का एक और भाई है। पिता खेती करते हैं। एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैक्टर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed