फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nine house burn

आग से जले नौ घर, दो लोग झुलसे

Thu, 28 Apr 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
nine house burn
असंद्रा (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के पूरब बेलांव गांव में बुधवार को अचानक आग लगने से नौ आशियाने जलकर राख हो गए। एक घर में दस दिन बाद विवाह की तैयारियों के लिए रखा लाखों का सामान व हजारों की नकदी भी जल गई। आग बुझाने में दो लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन

असंद्रा थाना क्षेत्र के पूरब बेलांव गांव में साहबदीन रावत के मकान से दिन के समय आग की लपटें निकलती देखी गईं। ग्रामीण कुछ समझते इसके पहले आग रामजस रावत, शीला, बलराम रावत, प्रेमचंद्र रावत, कमलेश रावत, नन्हे रावत, विजय कुमार व ननकू रावत के घर तक फैल गई।
विज्ञापन

आग से इन घरों में रखा सारा सामान जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दस्ता गांव तो पहुंचा लेकिन संकरी गलियों के कारण मौके तक नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों के सहयोग से पाइप के माध्यम से पानी पहुंचा कर आग को बुझाया। ग्रामीणों ने बताया कि शीला की बेटी मिथलेश का विवाह आठ मई को कोठी थाना के मुजफ्फरपुर के अनिल कुमार से तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से बरातियों के स्वागत तैयारियों के लिए रखा 65 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, फर्नीचर, बिस्तर, पंखा, साइकिल सहित अन्य सामान जल गया। पीड़िता ने बताया कि अब वह बेटी के हाथ पीले कैसे करेगी यह समझ में नहीं आ रहा।

आग बुझाने के प्रयास में गांव के विजय कुमार व प्रदीप रावत झुलस गए। दोनों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार रितुराज, लेखपाल कामिल हुसैन ने पहुंचकर मौके की जांच की। विधायक दिनेश रावत, भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य भगवंत लाल रावत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed