फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine arrested for theft of motor parts worth Rs 22 lakh

Barabanki News: 22 लाख के मोटर पार्ट्स की चोरी में नौ गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nine arrested for theft of motor parts worth Rs 22 lakh
पुलिस लाइन में मौजूद देवा पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।  -संवाद
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र देवा में आठ जनवरी को वेयर हाउस में हुई करीब 22 लाख रुपये के मोटर पार्ट्स चोरी की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। लखनऊ व बाराबंकी के दो व्यापारियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने माल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को पुलिस लाइन में एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि चोर चार जनवरी की रात दो बार में देवा क्षेत्र के माती स्थित वेयर हाउस ओम लॉजिस्टिक्स लिमिटेड की टिन की दीवार के नट-बोल्ट खोलकर अंदर घुसे और एक वाहन में माल लादकर चले गए।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग व मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस ने चोरों की पहचान देवा क्षेत्र के धौरमऊ गोरखपुरी बंगला निवासी कृष्ण मोहन, आगरा जिले के बल्केश्वर थाना कमलानगर निवासी दीपक अग्रवाल, मतपुरवा थाना फतेहपुर हनुमान रावत, शेषपुर अलीपुर के कुलदीप, रोटी गांव थाना जहांगीराबाद के सुधीर, गौरिया थाना देवा के ओमकार, शहर के लाजपतनगर निवासी गुरुमीत सिंह, ढर्रेपुर मजरे कुरखिला निवासी मनोज व लखनऊ के खुर्शीद बाग त्रिपाठीनगर निवासी रनमीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से 85 कार्टन में भरे मोटर पार्ट्स, एक बोलेरो व स्प्रेसो कार के साथ 5,990 रुपये बरामद हुए। कृष्ण मोहन व हनुमान का परिचय दीपक अग्रवाल से हुआ जो दुकानों पर गाड़ियों के पार्ट्स बेचने का काम करता था।


लखनऊ के रनमीत व लाजपतनगर के गुरुमीत मोटर पार्ट्स के व्यापारी हैं। इन्होंने 22 लाख का माल केवल छह लाख रुपये में खरीदा। ओमकार पर पहले से पांच, कृष्ण मोहन पर तीन, कुलदीप पर दो, मनोज पर तीन व हनुमान पर एक केस दर्ज है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने देवा के एसएचओ अनिल पांडेय के साथ सर्विलांस व स्वाट टीम को 20 हजार का पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed