फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Nine arrested for spreading rumours about drones flying

Barabanki News: ड्रोन उड़ने की अफवाह फैलाने के आरोप में नौ गिरफ्तार

Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Nine arrested for spreading rumours about drones flying
दरियाबाद। बृहस्पतिवार रात को जिले के गांवों में ड्रोन उड़ने की अफवाह से हड़कंप मच गया। दरियाबाद पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में तीन गांवों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ शांतिभंग में चालान की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात कई गांवों से ड्रोन उड़ने की खबरें आईं। पुलिस मौके पर गई और तहकीकात की। काफी देर तक रुकने के बावजूद वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। भुंइंदेपुर में पुलिस ने ऋषि कुमार, अखिलेश, सुशील को अफवाह फैलाने के आरोप में हिरासत में ले लिया। वहीं इमिलिहा में रिंकू, आकाश वर्मा, अर्पित वर्मा, सचिन यादव व मथुरानगर से जुबेर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

इसी तरह खोचकीपुर गांव निवासी राजू ने पुलिस को गांव में चोर दिखने की सूचना दी थी। जांच में यह सूचना भी महज अफवाह निकली। पुलिस ने राजू को हिरासत में ले लिया। एसएचओ मनोज सोनकर ने बताया कि अफवाह उड़ाने के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed