फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   nimination

कांग्रेस पत्याशी से ज्यादा धनवान हैं इनकी पत्नी

Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
nimination
बाराबंकी। जैदपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया और इनकी पत्नी श्रद्धा पुनिया के पास कुल चार लग्जरी वाहन हैं। कांग्रेस उम्मीदवार से ज्यादा इनकी पत्नी धनवान हैं। तनुज पर आचार संहिता उल्लंघन समेत छोटे-मोटे मामलों में नगर कोतवाली समेत दो थानों में चार केस दर्ज हैं। तनुज ने इसका उल्लेख नामांकन पत्र दाखिले के दौरान आरओ के समक्ष दिए गए शपथ पत्र में किया है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया रुड़की से बीटेक पास हैं। सरकारी सेवा में न जाकर राजनीति से जुड़कर पिता की विरासत संभालने में जुटे तनुज तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। इनके पास 75 हजार रुपये नकद तो पत्नी के पास 40 हजार रुपये हैं। लेकिन संपत्तियों के मामले में पत्नी कहीं अधिक धनवान हैं।
विज्ञापन

पत्नी श्रद्धा पुनिया के पास 27 लाख 60 हजार रुपये की एक फॉर्च्यूनर तो साढ़े चौदह लाख की एक कार है। जबकि तनुज के पास 12.41 लाख रुपये की स्कॉर्पियो और दो लाख 60 हजार रुपये की लागत की एक आईटेन कार है। दिल्ली और लखनऊ के बैंकों में नौ लाख 30 हजार तो पत्नी के नाम भी करीब एक लाख आठ हजार रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों पर कोई बैंक ऋण नहीं है। तनुज की अपेक्षा पत्नी गहनों की अधिक शौकीन हैं। इनके पास 35 लाख 10 हजार रुपये की लागत का सात सौ ग्राम सोना, एक लाख 32 हजार रुपये की लागत का दो किलो ग्राम चांदी और 21 लाख रुपये के हीरे भी हैं।

शपथ पत्र में दिखे गए ब्यौरा के अनुसार पत्नी के पास एक करोड़ एक लाख से अधिक की संपत्ति हैं जबकि तनुज के पास सकल मूल्य के रुप में 25 लाख आठ हजार रुपये हैं। इसके अलावा तनुज की सेेमरावां तहसील रामनगर में 1.227 हेक्टेयर भूमि भी है। जबकि पत्नी श्रद्धा पुनिया ने अयोध्या जिले के सोहावल तहसील के रामपुर में 1.1360 हेक्टेयर भूमि खरीदी जिसका दाखिल खारिज अभी नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed