{"_id":"5cace3d1bdec2213f52b8cc6","slug":"new-bus-station-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लेकर सोनौली तक अब सीधी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लेकर सोनौली तक अब सीधी बस
Tue, 09 Apr 2019 11:56 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Tue, 09 Apr 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन शुरू
- फोटो : Amarujala
शहर में अयोध्या हाईवे पर बने इंटरस्टेट बस स्टेशन से मंगलवार को हवन-पूजन के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन शुरू हो गया। अब यात्रियों को यहां से दिल्ली, सोनौली, बहराइच, गोंडा, कानपुर के लिए सीधी बस मिल सकेंगी। अधिकारियों की मानें तो बस स्टेशन से हर दिन करीब साढ़े तीन सौ बसों का आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ रेंज के आरएम पीके बोस और एआरएम आरएस वर्मा ने बसों का संचालन शुरू कराया। एआरएम ने बताया कि यहां लंबी दूरी की सभी बसों का ठहराव होना है। अयोध्या, गोरखपुर, दिल्ली, सोनौली, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, कानपुर आदि रूटों पर चलने वाली करीब साढ़े तीन सौ बसें यहां से होकर निकलेंगी। साथ ही इस रूट से निकलने वाली अनुबंधित बसें भी यहां रुकेंगी।
विज्ञापन
अभी यहां सुविधाएं शुरू होने में कुछ समय लगेगा। बस स्टेशन पर बन रहे वर्कशॉप व डीजल टैंक आदि का काम भी तेजी से चल रहा है। एआरएम ने बताया कि पहले दिन यात्री कुछ कम रहे। दोपहर से शाम तक सौ से अधिक बसें यहां रुकीं। सभी बस डिपो के एआरएम को भी यहां से पत्र भेजा गया है कि इधर से निकलकर जाने वाली बसें यहां रुककर जाएंगी।
विज्ञापन
बाराबंकी डिपो के नाम से 30 नई बसें
नए बस स्टेशन से बाराबंकी डिपो के नाम से 30 नई बसों का संचालन किया जाएगा। ये सभी बसें गोरखपुर , लखनऊ जैसे रूट पर चलेंगी। हालांकि, अभी बसें न मिलने से संचालन शुरू होने में समय लग सकता है।