फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   New building of Palhari sub-centre will be built by May

Barabanki News: मई तक बन जाएगा पल्हरी उपकेंद्र का नया भवन

Fri, 14 Feb 2025 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
New building of Palhari sub-centre will be built by May
बाराबंकी। पल्हरी में 75 लाख की लागत से बिजली उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण कार्य मई तक पूरा हो जाएगा। इससे बरसात के समय उपकेंद्र में पानी भरने से बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। नया भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें स्विचिंग मशीन समेत पैनल को शिफ्ट किया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों समेत करीब एक लाख की आबादी काे इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पल्हरी बिजली उपकेंद्र सड़क की ऊंचाई से काफी नीचा है। इससे बारिश के दौरान उपकेंद्र के यार्ड व स्विच रूम में पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। बजट मिलते ही ऊंचाई पर नए भवन का निर्माण शुरू हो गया है। इसमें स्विचिंग मशीन और पैनल के शिफ्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को भी लाभ मिलेगा। अधिशासी अभियंता बाराबंकी डिवीजन सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि नए भवन निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसे मई तक पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होते ही नए भवन से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed