फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Neither ultrasound nor X-ray is being done, patients are wandering for examination

Barabanki News: अल्ट्रासाउंड हो रहा न एक्स-रे, जांच को भटक रहे मरीज

Wed, 11 Oct 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 11 Oct 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Neither ultrasound nor X-ray is being done, patients are wandering for examination
बाराबंकी। बुखार और डेंगू चरम पर है, अस्पताल में मरीजों की भीड़ इस कदर जुट रही है कि ओपीडी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को ओपीडी में भारी भीड़ रही। लेकिन यहां पर आने वाले मरीजों को न तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है और न ही एक्स-रे हो रहा है। पैथाेलॉजी में इतनी भीड़ जुट रही है कि तमाम लोग जांच कराए बिना ही लाैट रहे हैं और निजी पैथाेलॉजी पर जांच कराने को मजबूर हैं। निजी संचालक इसी का फायदा उठाते हुए मनमाने दाम वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 1700 मरीज देखे गए। इनमें बुखार के मरीजों के संख्या करीब 355 रही। इनमें से ज्यादातर मरीजों को चिकित्सकों ने एक्स-रे और सीबीसी जांच के लिए लिखा तो कुछ को ज्यादा दिक्कत होने पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी गई। बड़ेल की राजरानी ने बताया कि बुखार के साथ पेट दर्द की शिकायत पर चिकित्सक ने अल्ट्रासांउड लिखा था।
विज्ञापन


जांच कराने के लिए जब वह कक्ष पर पहुंचीं तो वह बंद मिला। हाथ का एक्स-रे कराने पहुंचे रामेश्वर को बताया गया कि मशीन खराब है। सिर्फ चेस्ट के एक्स-रे ही हो पा रहे हैं। पैथाेलॉजी पर जांच कराने पहुंचे मेघनाद ने बताया कि मरीजों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि उसका नंबर ही नहीं आया, जिससे उसे बिना जांच कराए ही लौटना पड़ा और निजी पैथाेलॉजी पर जब ये सब जांच कराने पहुंचे तो वहां पर मनमाने दाम वसूले गए। बताया कि अल्ट्रासाउंड के 600 रुपये, ब्लड जांच के 500 रुपये और हाथ के एक्स-रे के 300 रुपये लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक साल से रेडियोलॉजिस्ट नहीं, कक्ष में ताला
जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर तैनात रहे एसके सिंह के सेवानिवृत्त हो जाने के बाद पिछले एक साल से यहां पर किसी रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं हो सकी। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद पड़ा है और यहां पर जांच कराने के लिए आने वाले मरीज निराश होकर लौट रहे हैं।



एक्स-रे मशीन को सही कराने के लिए संबंधित एजेंसी को लिखा गया है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से अल्ट्रासांउड नहीं हो रहे हैं। इसके लिए भी शासन को पत्र लिखकर रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती की मांग की गई है। पैथाेलॉजी में जांच का समय बढ़ा दिया गया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सके।
-डॉ. ब्रजेश कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed