{"_id":"5a185c634f1c1b156b8b8108","slug":"negligence-of-the-district-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन व सुरक्षा के लिए भटके आरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन व सुरक्षा के लिए भटके आरओ
बाराबंकी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में शुक्रवार को ट्रेजरी कार्यालय से मतपत्र का बक्सा लेकर जाते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते मुुख्य कोषागार से बैलेट पेपरों को निकाल कर सभी तहसीलों मुख्यालयों पर पहुंचाने के लिए संबंधित आरओ को वाहन व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता के लिए भटकना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद मामला आला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कोषागार पहुंचे एसडीएम सदर ने सख्ती के साथ वाहन व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता कर बैलेट पेपरों को निर्धारित स्थानों पर पहुंचाया।
तहसील मुख्यालयों पर आरओ की निगरानी में बैलेट पेपरों की पैकेजिंग कराकर वहीं के उपकोषागार में सुरक्षित रखवाने की कार्रवाई कराई गई। जिले में नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को मतपत्रों को मुख्य कोषागार से एसडीएम की निगरानी में निकलवा कर आरओ की जिम्मेेदारी पर तहसील मुख्यालयों पर भिजवाना था।
लेकिन जिला प्रशासन की लापरवाही के चलते करीब एक घंटे तक कई आरओ बैलेट पेपर तहसील मुुख्यालयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए वाहन व सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता के लिए भटकते रहे। जानकारी प्रशासन के आलाधिकारियों को हुई तो उन्होंने एसडीएम सदर सुशील प्रताप सिंह को ट्रेजरी भेजा।
विज्ञापन
जिसके बाद एसडीएम ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल पर्याप्त वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने हर वाहन पर दो-दो सशस्त्र सिपाहियों के हिसाब से सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था कराई। जिसके बाद मतपत्रों को बक्सों के जरिए ट्रेजरी से निकलवाकर वाहनों में लादकर सुरक्षितकर्मियों के बीच रामनगर, सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर, रामसनेहीघाट व हैदरगढ़ तहसील मुख्यालयों पर भिजवाया।