{"_id":"5cae1e98bdec22145544fbf4","slug":"navratri-celebrations-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के ममतामयी स्कंदमाता स्वरूप की हुई आराधना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के ममतामयी स्कंदमाता स्वरूप की हुई आराधना
Wed, 10 Apr 2019 10:19 PM IST
arun arun
Amarujala
Amarujala
Published by: arun arun
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि के दौरान जागरण में झांकी
- फोटो : Amarujala
मां दुर्गा के ममता रूपी पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की आराधना बुधवार को धूमधाम से हुई। स्कंदमाता अपने पुत्र स्कंद यानी कार्तिकेय के साथ विराजती हैं, इसीलिए उन्हें ममता की देवी कहा गया है। घरों और मंदिरों में उन्हें विशेष रूप से केले का भोग लगाया गया। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। घंटे-घड़ियाल की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
मंदिरों में आने वाले भक्तों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। इसके अलावा पुरुष और हर उम्र के लोग कतारों में लगे नजर आए। श्री बड़ी देवी मंदिर में महिलाओं ने देवी गीतों से माता के गुणों का बखान किया। बड़ी माता मंदिर में सुबह और मुंडकटी देवी मंदिर में रात की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
मुंडकटी देवी मंदिर से निकलेगी ज्योति यात्रा
पं. वीरेंद्र व्यास शास्त्री ने बताया कि मुंडकटी देवी मंदिर कानून गोयान से गुरुवार की शाम माताजी की ज्योति यात्रा निकलेगी। यह मुख्य मार्ग से धनोखर चौराहा, घंटाघर और दर्पण टॉकीज वाली गली होते हुए श्री बड़ी देवी माता मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाकों में भी दिखा उत्साह
फतेहपुर, हैदरगढ़, रामनगर, उधौली, मसौली, सिद्घौर, देवा आदि ग्रामीण इलाकों में भी माता के मंदिरों में भोर से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। कोटवाधाम क्षेत्र में कटेहरा देवी मंदिर में काफी भक्त पहुंचे। इसके अलावा समर्थ जगजीवन साहेब के मंदिर और बसंता फूफू मंदिर में भी भक्तों की भीड़ जुट रही।
धूमधाम से निकली शोभायात्रा
मां वैष्णो देवी जागरण समिति, सतरिख की ओर से भगवती जागरण की पूर्व संध्या पर ज्योति आगमन व शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा देवघरन माता मंदिर से थाना चौराहा गढ़ी, काजियाना, नाका चौराहा, भारागंज, पहितिया आदि मोहल्लों व बाजार होते हुए बड़े शिवाला पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सतरिख कस्बे के चेयरमैन रेहान कामिल, राहुल जायसवाल, आनंद निगम, विनय यादव, कुलदीप सिंह पटेल, दीपेश श्रीवास्तव, हरिओम शुक्ला आदि शामिल रहे।